फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की खाल के साथ दुर्लभ वन्य प्राणियों के अंग बरामद, एक गिरफ्तार

Sat, 12 May 2018 09:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सैंज (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में वन्य जीवन से जुड़े अपराध का बड़ा मामला सामने आया है। सैंज घाटी के दुर्गम गांव शाक्टी में एक घर से तेंदुए की खाल, दांत और नाखून समेत अन्य दुर्लभ वन्य प्राणियों के अंग बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


यह कार्रवाई वन विभाग के वन्य प्राणी विंग की टीम ने की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि वन्य प्राणियों के अंग और तेंदुए की खाल आरोपी के पास कहां से आई और यह खेप किसे दी जानी थी। जानकारी के मुताबिक वीरवार को वन्य प्राणी विभाग की 18 सदस्यीय टीम अरण्यपाल आरएस पटियाल के नेतृत्व में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की ग्रुप पेट्रोलिंग पर जा रही थे।

विज्ञापन

विंग ने ऐसे पकड़ा मामला

संदेह होने पर शाक्टी गांव के पास आधा दर्जन लोगों से पूछताछ की गई। इनकी तलाशी ली गई तो उनके पास कुल्हाड़ी, कुदाल और अन्य औजार बरामद हुए। पूछताछ पर इन लोगों ने बताया कि वे सेंक्चुरी एरिया से जड़ी-बूटियां निकालने जा रहे हैं और शाक्टी गांव में शेर सिंह के घर में ठहरे हुए हैं।

टीम ने शक होने पर शेर सिंह के घर में दबिश दी तो वहां से तेंदुए की खाल, एक दांत और दो नाखून समेत दुर्लभ वन्य प्राणियों के अंग बरामद किए गए। इनमें मोनाल कलगी, मोनाल के पंख, जाजुराना कलगी शामिल हैं।
विज्ञापन

खाल के अलावा ये सामान भी पकड़ा

इसके अलावा एक बंदूक, 22 कारतूस, दो क्रिस्टल स्टोन, धूप, नाग छतरी जैसी दुर्लभ जड़ी-बूटियों समेत अन्य सामान अवैध रूप रखा था। टीम ने इसे कब्जे में लेकर पुलिस थाना भुंतर में शिकायत दर्ज करवाई और पकड़ा गया सामान पुलिस को सौंपा।

पुलिस ने आरोपी शेर सिंह (45) निवासी गांव शाक्टी, डाकघर मझान सब तहसील सैंज (कुल्लू) के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, फॉरेस्ट एक्ट की धारा 32, 33 और वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972,

तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है। इधर, डीएसपी मुख्यालय आशीष शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है। बंदूक को लेकर भी दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें