फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की जबरदस्ती करवा दी थी शादी मगर तभी..

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना के उपमंडल बंगाणा की एक पंचायत में नाबालिग लड़की की शादी जबरदस्ती करवा दी गई। पढ़ने की उम्र में लड़की के परिजनों ने इसके हाथ पीले कर दिए।
विज्ञापन


लड़की ने लाख मना किया कि उसे अभी शादी नहीं बल्कि पढ़ाई करनी है। लेकिन इसके बावजूद मां और रिश्तेदारों ने इसकी एक नहीं सुनी।

जानकारी के अनुसार घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण नाबालिग लडकी के मां और रिश्तेदारों ने मिलकर 8 मई को उसकी शादी कर दी। शादी पूरी हुई और यह ससुराल भी चली गई।
Trending Videos
विज्ञापन

लड़की की बहन ने पुलिस को दी शिकायत

वहीं, लड़की की बहन ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने हरकत में आते हुए केस दर्ज कर लिया और छानबीन शुरू की।

अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग लकड़ी की बहन ने पुलिस को फोन पर बताया कि उसकी बहन की उम्र 17 वर्ष है और उसकी मां और रिश्तेदार मिलकर उसकी जबरदस्ती शादी करवा रहे हैं।

पु‌लिस ने फौरन घर पहुंचकर नबालिग से शादी करवाने के आरोप में शमशेर सिंह, पिता जोंगिद्र पाल, लड़की की मां शर्मीला देवी, मासी बबली देवी, मासड़ प्रकाश चंद तथा मामी नरेश कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के बाप की कुछ वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है। नबालिग को उसके मामा के पास सुपुर्द कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें