फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग युवक ने घर से 20 हजार चुराकर खरीदा ये वाहन

Sat, 26 May 2018 07:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

नाबालिग युवक ने अपने घर से 20 हजार रुपये चोरी-चुपके निकाले और फिर ये वाहन खरीद लिया। जिला मुख्यालय के साथ लगते एक गांव के नाबालिग युवक ने अपने घर से 20 हजार रुपये चोरी-चुपके निकाले और पुरानी स्कूटी खरीद ली।

विज्ञापन


 परिवार के सदस्यों को इसकी भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार शाम जब एसएचओ हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा अपने घर जा रही थीं तो देखा कि युवक स्कूटी पर ट्रिपल राइडिंग कर जा रहा है। 

विज्ञापन

यहां जानिए चोरी का पूरा मामला

प्रतीकात्मक तस्वीर
एसएचओ ने स्कूटी को रुकवाया और पूछताछ की। इस पर युवक ने बताया कि उसने पुरानी स्कूटी खरीदी है। जब युवक के परिजनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने स्कूटी के बारे में अनभिज्ञता जताई। 

इसके बाद युवक ने सारा कच्चा चिट्ठा खोल दिया। पूछताछ में पता चला कि युवक इससे पहले भी घर से पैसे चुराकर मोबाइल फोन खरीद चुका है। डीएसपी ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।

एसएचओ डॉ. आकृति ने कहा कि ट्रिपलिंग कर रहे स्कूटी चालक को रुकवाने से पता चला कि उसने यह स्कूटी अपने ही घर से चोरी किए गए 20 हजार रुपये से खरीदी है। पुलिस ने इस बारे पूछताछ की है। परिजनों को भी अपने बच्चों पर नजर रखने को कहा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें