फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा महिला ने चुपचाप रचाई दूसरी शादी, उड़ाए गहने

Sat, 19 Mar 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
शादीशुदा होने के बावजूद इसने खुद को अविवाहित बताया और एक युवक से शादी कर ली। फिर लाखों के गहने लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन
पैसे और गहनों के लालच में एक महिला ने बड़ी साजिश रच डाली। शादीशुदा होने के बावजूद इसने खुद को अविवाहित बताया और एक युवक से शादी कर ली। फिर लाखों के गहने लेकर फरार हो गई। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के मंडी का है।
विज्ञापन


यहां उपमंडल की दारपा पंचायत में एक विवाहित महिला ने अविवाहित बनकर युवक से शादी कर दो लाख के गहने लेकर भाग गई। महिला ने खुद को अविवाहित होने के फर्जी दस्तावेज बनाए थे। युवक की शिकायत पर सरकाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दारपा निवसी रत्न चंद पुत्र सुख राम ने सरकाघाट थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वर्ष 2010 में वह एक युवती से मिला। उसका असली नाम कुछ और था, लेकिन उसने युवक को अपना नाम सीमा शर्मा बताया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा

विवाह के बाद चार साल तक साथ रहने के बाद कुछ महीनों बाद उसे पता चला कि वह पहले से ही विवाहित है
महिला ने बताया कि वह बद्दी की एक कंपनी में कार्यरत है और अविवाहित है। यह जानकर शिकायतकर्ता ने उसके साथ एक्जेटिव मजिस्ट्रेट शिमला के सामने शादी कर ली। विवाह के बाद चार साल तक साथ रहने के बाद कुछ महीनों बाद उसे पता चला कि वह पहले से ही विवाहित है और उसकी एक बेटी भी है।

इस दौरान दोनों में ब्रेकअप होने के बाद महिला बिना बताए गहने लेकर भाग गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त महिला ने जानबूझ कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष अविवाहित होने का प्रमाण देकर धोखाधड़ी कर दो लाख रुपये के गहने हड़पने का आरोप लगाया है।

उधर, डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपी के विरुद्घ आईपीसी की धारा 420, 120बी, 463, 464, 468, 499, 301, 197 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें