फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे की उम्र से थी परेशान, लगा लिया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजध्ाानी शिमला के थाना ढली के तहत छकड़याल में सात फेरों से पहले ही एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती की उम्र 19 साल बताई जा रही है। सात जुलाई को इसकी शादी थी।
विज्ञापन


आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। परिजन लड़की का दाह संस्कार करने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

युवती से 12 साल बड़ा था युवक

शुरूआती जांच में सामने आया है कि दुल्हा युवती से करीब बारह साल बड़ा था। पुलिस का मानना है कि लड़के की उम्र को लेकर युवती तनाव में थी। मुमकिन है कि इसी वजह से उसने जान दे दी हो।

लड़की का पिता नहीं है, मां एक सरकारी महकमे में कार्यरत है। घर में इसकी 22 साल की बड़ी बहन है उसकी भी अभी शादी नहीं हुई है। जिस लड़के के साथ युवती की शादी होने वाली थी। उसके छोटे भाई की शादी साल 2010 में हो चुकी है।

बड़ा भाई कुंवारा था। सगाई होने के बाद लड़का लड़की एक दूसरे से मिलते भी थे, लेकिन पुलिस का मानना है कि लड़की रिश्ते से खुश नहीं थी।
विज्ञापन

जंगल में जाकर लगा लिया फंदा

वीरवार दोपहर को लड़की घर से निकली, कुछ दूर आगे जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी बड़ी बहन जब उसे ढूंढने निकली तो सामने बहन की लाश देखकर लोगों को मदद के लिए पुकारने लगी।

स्थानीय लोगों की मदद से शव पेड़ से उतार दिया गया। वर पक्ष को भी फोन पर सूचित कर घटना की जानकारी दे दी गई। वह भी शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंच गए। दाह संस्कार की तैयारी चल ही रही थी कि किसी ने पुलिस को घटना के बारे में सूचना दे दी।

जिस पर डीएसपी हैडक्वार्टर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। डीएसपी भजन सिंह नेगी ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लड़के की उम्र ज्यादा होने के कारण लड़की ने यह कदम उठाया हो। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें