फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे ने दिन दहाड़े पुलिसवाले को लूटा, ले उड़ा चार लाख रुपए

Fri, 07 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरा बना एक बच्चा सरेआम एक पुलिसवाले का चार लाख रुपए से भरा बैग ले उड़ा। पुलिसकर्मी ने भांजी की शादी के लिए ये पैसा बैंक से निकाला था। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के ऊना में सामने आया है।
विज्ञापन


यहां शहर के अति व्यस्ततम रोटरी चौक पर दिनदहाड़े एक बच्चा पुलिस कर्मचारी का रुपयों से भरा बैग उड़ाकर मौके से फरार हो गया। बैग में चार लाख रुपये की नकदी थी। पीड़ित पुलिसकर्मी ने काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं चल सका।

मामले की सूचना फौरन पुलिस को दी गई। एसएचओ शेर सिंह ने टीम सहित मौके का जायजा लिया। लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया।
Trending Videos

पहले पुलिसकर्मी को उलझाया, फिर ले उड़ा बैग

पुलिस अब रेड लाइट चौक के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर कारोबारियों द्वारा लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। बताया जा रही पीड़ित पुलिस कर्मचारी चंबा जिला में तैनात है।

पुलिस के अनुसार वीरवार दोपहर अंब के नैहरियां निवासी सुरजीत सिंह ने अपनी भांजी की शादी के लिए एसबीआई बैंक से करीब चार लाख रुपये की नकदी निकाली। इसके बाद पैदल बस अड्डे की तरफ से वह रोटरी चौक की ओर जा रहे थे।

इस बीच उनकी कमीज पर कोई तरल पदार्थ गिरा। पीड़ित रोटरी चौक स्थित एक स्वीट शॉप पर लगे नलके पर कमीज को साफ करने लगा और पैसों से भरा बैग टेबल पर रख दिया। इसी दौरान एक बच्चा वहां आया और उसने बैग को उठा लिया और फौरन भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

भागकर गाड़ी में बैठा बच्चा, हुआ रफ्फूचक्कर

इससे पहले कि पीड़ित व्यक्ति और मौके पर मौजूद अन्य लोग मामले को समझ पाते बच्चा चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर पहले से तैयार खड़ी गाड़ी में बैठा और साथियों के साथ कार को रेड लाइट चौक की तरफ भगाकर ले गए।

शातिर आरोपी पीड़ित को उलझाने के लिए उसके बैग में पड़े बैंक पासबुक को रास्ते में फेंक दिया। उधर एएसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें