फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पलटी ट्रैवलर, 2 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। धर्मशाला-कांगड़ा सड़क मार्ग पर एक ट्रैवलर पलटने से दो सवार गंभीर घायल हो गए, जबकि अन्य सवारों को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार ट्रैवलर(डीएल-1वीसी-2149) सकोह के समीप ब्रेक फेल होने से पैरापिट से टकराने के बाद सड़क के किनारे पलट गई। इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी हरियाणा नंबर की एक कार को भी क्षति पहुंची।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में एक बच्चा और एक बुजुर्ग घायल हो गए। घायलों की पहचान गाजियाबाद निवासी युग (6) और अवध (60) के रूप में हुई है। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया। इसके अतिरिक्त आंशिक रूप से घायलों का भी क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में दिल्ली के 19 पर्यटक सवार थे, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। जानकारी के अनुसार दिल्ली के पर्यटक धर्मशाला घूमने आए हुए थे। रविवार को पर्यटक ट्रैवलर में वापस लौट रहे थे कि सकोह से थोड़ा नीचे जाकर मोड़ पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पर्यटक वाहन पलटने से पहले वहां खड़ी हरियाणा नंबर की एक कार से टकराया। वहीं ट्रैवलर पहाड़ी की तरफ पलटने से बड़ा हादसा घटित होने से टल गया। यदि वाहन नीचे खाई की तरफ पलटता तो बड़ा हादसा घटित हो सकता था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और लोगों के बयान कलमबद्ध किए और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें