फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में मारपीट, व्यक्ति गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड-12 अप्पर बड़ोल में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर से घायल हो गया है। खेतों में काम कर रहे बलदेव सिंह के साथ पड़ोस के ही अन्य लोगों ने मारपीट की। आरोपियों ने बलदेव के बचाव में उतरी उनकी मां के साथ भी मारपीट की। पीड़ित बलदेव सिंह ने पुलिस थाना धर्मशाला में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ शिकायत सौंपी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों डेंजू, लिल्ली व चिकलु सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बलदेव ने बताया कि वह शुक्रवार शाम दाडनू में खेतों में काम कर रहा था। इस दौरान गांव का ही एक परिवार वहां आया और खेतों में काम करने से मना करने लगा। बलदेव का आरोप है कि उक्त परिवार उस जमीन पर अपना हक जताता है, जबकि जमीन को लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त परिवार के करीब आधा दर्जन सदस्यों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें उनको चोटें आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उनकी माता ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उनकी मां के साथ भी मारपीट की। इससे उनको भी चोटें आई हैं। पीड़ित के मुताबिक यह पहला मौका नहीं है, जब उनके साथ जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई हो। पिछले साल भी जमीन में बिजाई के दौरान आरोपी परिवार ने उनके साथ झगड़ा किया था। उस दौरान भी मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज की गई थी। उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि सदर थाना धर्मशाला में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करने के आरोप में बलदेव सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें