फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े आठ लाख कैश से भरा एटीएम उखाड़कर फरार हुए शातिर

Tue, 04 Jun 2019 10:09 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। नालागढ़ शहर में यूको बैंक के साढ़े आठ लाख कैश से भरे एटीएम को ही शातिर उखाड़कर ले गए हैं। एटीएम शटर वाली दुकान में तालाबंद था।

विज्ञापन


शातिरों ने शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर पड़ोसी राज्यों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, लेकिन शातिर अभी हत्थे नहीं चढ़े हैं। 

यूको बैंक के एटीएम को निजी कंपनी संचालित करती है जो दिन में खुला और रात को तालाबंद रहता है। बताया जाता है कि वारदात के दौरान आरोपियों ने नकाब से चेहरे ढके हुए थे।
विज्ञापन


एटीएम को ले जाने के लिए वे खुले वाहन लेकर आए थे। घटना से दहशत का माहौल है। सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र में इससे पहले भी इस तरह की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन काफी समय से अपराधी शांत थे।

लोग पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठा रहे हैं। डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस लूट की इस वारदात को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और जल्द ही लुटेरे सलाखों के पीछे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें