अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एचआरटीसी बस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। यह सिरमौर के हरिपुरधार का रहना वाला था। रविंद्र सिंह (30) डीडीयू अस्पताल में एक दवा की दुकान में काम करता था। हादसे के बाद प्राथमिक उपचार के लिए डीडीयू अस्पताल लाया गया। जहां पर युवक को प्राथमिक उपचार दिया और आईजीएमसी रेफर किया। आईजीएमसी में इसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
हादसा सुबह नौ बजे हुआ। रविंद्र सिंह सुबह काम के लिए निकला। सड़क पर काफी जाम था। रेलवे स्टेशन के पास से युवक पैदल जा रहा था। इसी बीच सोलन से शिमला की ओर एचआरटीसी की बस की चपेट में आ गया। घायल अवस्था में युवक को डीडीयू अस्पताल पहुंचाया गया। नाजुक हालत को देखते हुए आईजीएमसी रेफर कर दिया। इधर, पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।