सात साल की मासूम के साथ उसका पिता नशे में चूर होकर दरिंदगी करता रहा। आखिरकार बेटी ने अपनी मां को आपबीती बता दी। अब आरोपी पिता पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के सोलन का है।
यहां थाना सोलन में एक बाप पर अपनी ही सात वर्षीय बेटी से दुराचार करने के आरोप लगे हैं। शहर के साथ सटे ग्रामीण क्षेत्र की यह घटना है। मेडिकल में दुराचार की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
भादसं की धारा 376 तथा 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बच्ची की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि उसके शराबी पति ने अपनी ही बेटी के साथ जबरदस्ती की है।