फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील का सिलेंडर फटा, 7 छात्र झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते ज्यूरी के पास एक प्राइमरी स्कूल में रखा गैस सिलेंडर फटने से स्कूल के सात छात्र झुलस गए हैं। इनमें दो छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


बाकी छात्रों को रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसा ज्यूरी के प्राइमरी स्कूल कोछड़ी में हुआ। सुबह करीब नौ बजे कुछ छात्र स्कूल पहुंचे थे।

रोज की तरह इन्होंने स्कूल के कमरों का दरवाजा खोला। इसी दौरान मिड डे मील वाले कमरे का दरवाजा भी खोला गया। दरवाजा खोलने के बाद यहां सिलेंडर फट गया।

गैस रिसाव से हुआ धमाका

बताया जा रहा है कि कमरे में देर रात से ही गैस ‌लीक हो रही थी। इससे पूरे कमरे में गैस भर गई थी। सुबह स्कूली छात्र कमरे के अंदर गए। छात्रों ने गैस की दुर्गंध सूंघते ही सिलेंडर बंद करने की कोशिश की। इसी बीच एक छात्र ने लाइटर स्पार्ट कर दिया।

इससे जोरदार धमाका हुआ और कमरे में मौजूद सात छात्र झुलस गए। सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। बाद में सभी बच्चों को खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलते प्रशासन की ओर से एसडीएम रामपुर दलीप नेगी भी अस्पताल पहुंचे। प्रशासन की ओर से शिमला रेफर किए गए बच्चों के परिवार वालों को दस-दस हजार और अन्य को पांच-पांच हजार रूपये की मदद जारी की गई है।
विज्ञापन

स्कूल प्रशासन पर उठे सवाल

घटना के बाद स्कूल प्रशासन भी सवालों के घेरे में आ गया है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर स्कूल में बिना मिड डे मील कर्मी की गैरमौजूदगी में ये कमरा कैसे खोला गया। शिक्षा विभाग के पीईपीओ सराहन अमोलक राम ने बताया कि हादसे की विभागीय जांच के आदेश दिए गए है।

उन्होंने बच्चों की हालत गंभीर है। वहीं आश्वासन दिया कि शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि उप शिक्षा निदेशक की ओर से मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए है।
 
ये सात छात्र हुए हैं घायल
चिराग वंद्यु पुत्र नरेश, सचिन पुत्र संतोष कुमारी, प्रवीन पुत्र जगदीश, शुभम पुत्र गोकल राम, हितेश पुत्र शेहर सिंह, कर्ण पुत्र रंजीत, संजना पुत्र जीत कु मार है। इसमें गंभीर रूप से घायल सचिव और कर्ण को आईऱ्जीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें