फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: माता-पिता को गिफ्ट देने के चक्कर में युवती ने गंवाए 7.34 लाख रुपये

Wed, 16 Dec 2020 06:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

माता-पिता को शादी की सालगिरह का तोहफा देने के चक्कर में बीटेक युवती से 7.34 लाख रुपये की ठगी हो गई। यह घटना हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग के एक प्रतिष्ठित बागवान की बेटी के साथ घटी है। युवती और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती माता-पिता को सरप्राइज गिफ्ट के तौर पर दो आईफोन और एक घड़ी गिफ्ट करना चाहती थी। 9 दिसंबर को उसके माता पिता की शादी की सालगिरह थी। इसके लिए ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।  

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर उसे एक लिंक मिला। युवती ने दो आईफोन और एक घड़ी खरीदने के लिए ऑर्डर दे दिया। इस बीच अचानक एक साइबर अपराधी ने उससे इंस्टाग्राम पर चैट करना शुरू कर दिया। चैटिंग के दौरान शातिर ने महंगी आइटमों में डिस्काउंट की बात कहकर युवती से पैसे की मांग की। इस पर युवती ने गूगल पे एप से विभिन्न किस्तों में 7,34,000 रुपये की राशि जमा कर दी। इतनी भारी-भरकम रकम जमा करने पर भी जब आईफोन और घड़ी खरीदने के लिए किए गए ऑर्डर को लेकर कोई रिस्पांस नहीं मिला तो उसे को कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई। इसकी शिकायत पुलिस थाना करसोग में की गई। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें