ढली में कबाड़ का काम करने वाला एक कारोबारी रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने हर जगह उसकी तलाश की लेकिन कहीं उसका सुराग नहीं मिला। परिजनों ने थाना बालूगंज में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। घोड़ा चौकी में रहने वाला 34 साल का जयलाल ढली में कबाड़ का कारोबार करता है।
जयलाल दस जुलाई को घर से ढली स्थित अपनी दूकान के लिए निकला लेकिन देर शाम घर नहीं लौटा। अगले ही दिन परिजनों ने जयलाल के बारे में रिश्तेदारों को बताया कि वह घर नहीं आया है लेकिन परिजनों को कहीं से भी कोई सुराग नहीं लगा।
ऐसे में परिजनों ने अपहरण का अंदेशा जताते हुए बालगूंज थाना में गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक गायब कारोबारी घोड़ा चौकी में अपने परिजनों के साथ रहता है। मूल रूप से जयलाल मंडी के डैहर गांव का रहने वाला है।