पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एचपीएससीएससी मंडी के एरिया मैनेजर केआर शर्मा ने थाना पांगी में एलपीजी गैस एजेंसी किलाड़ के लिपिक संतोष कुमार के खिलाफ भांदस की धारा 409 के तहत मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में एरिया मैनेजर ने बताया कि लिपिक ने सरकारी धन, कारपोरेशन फंड का दुरुपयोग करके 50,93,088 रुपये का गबन किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक चंबा वीरेंद्र तोमर ने भी पांगी थाना में एचपीएससीएससी मंडी के एरिया मैनेजर ने एलपीजी गैस एजेंसी किलाड़ के लिपिक पर 50,93,088 रुपये गबन करने संबंधी शिकायत पत्र सौंपा है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर लिपिक के खिलाफ भांदस की धारा 409 के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।