फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची से नाबालिग ने किया दुराचार

Fri, 28 Aug 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली में पांच साल की बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। आरोपी इसी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित बच्ची अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मनाली निवासी एक दंपति ने बच्ची के साथ रेप का केस दर्ज करवाया है। माता पिता के अनुसार वे काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। जब घर लौटे तो बच्ची के साथ दुराचार का पता चला।

बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में पता चला कि बच्ची से गांव के ही एक युवक ने दुराचार कर डाला है। आरोपी भी नाबालिग ही बताया जा रहा है। पुलिस ने नाबालिग युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


उसे जूवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है। उसके खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। डीएसपी संजय शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक उसकी सेहत पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने परिजनों को सलाह दी है कि वे बच्चों को किसी अजनबी या शरारती रिश्तेदार के हवाले छोड़ने के बजाए उन्हें अपनी सुरक्षा में रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें