फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अलर्ट के बीच शहर के बीचोंबीच चोरी की 5 बड़ी वारदातें

Fri, 03 Feb 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन/नालागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला सोलन के सेना छावनी सुबाथू में आईएसआईएस की धमकी भरे पोस्टर, स्लोगन और झंडे मिलने के बाद अलर्ट पुलिस की मुस्तैदी को मजाक बनाकर शातिरों ने एक ही रात में सिलसिलेवार पांच जगह शटर और ताले तोड़कर लाखों का सामान और कैश गायब कर दिया है।
विज्ञापन


चार चोरियां सोलन शहर में हुई है। जबकि एक चोरी की वारदात को नालागढ़ के नंगल में अंजाम दिया गया है। सबसे बड़ी वारदात सोलन शहर के मालरोड के बीचोंबीच स्नेह कम्यूनिकेशन (मोबाइल) शॉप पर हुई है। इस दुकान का मालिक बैंकॉक गया हुआ है।

उनके पहचान वालों का दावा है कि दुकान से करीब 100 महंगे व सस्ते मोबाइल चोरी हुए हैं। करीब पांच लाख की चोरी का अनुमान बताया जा रहा है। जबकि कथेड़ मैगा बजार में तीन दुकानों के शटर टूटे हैं। जिसमें  करीब 11 हजार की नगदी की चोरी बताई जा रही है।
विज्ञापन


वहीं नालागढ़ के नंगल में चोर एक फौजी के घर से पांच तोले सोने और बीस हजार रुपए गायब कर गए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोलन सदर के थाना प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। एसपी बददी बशेर सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एक ही रात में इन जगहों पर हुई चोरी की वारदातें

सोलन शहर के सबसे मुख्य क्षेत्र मालरोड पर स्थित आंनद कांप्लेक्स में चोरों ने मोबाइल शाप स्नेह क्म्यूनिकेशन का शटर तोड़कर लाखों का सामान गायब कर लिया है। चोरी की सूचना पुलिस को सुबह दुकान में काम करने वाले कर्मचारी ने दी।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पाया कि दुकान का शटर तोड़ा गया है और उसे ऊपर उठाया गया है। जिसके बाद वारदात चोरी को अंजाम दिया गया है। पुलिस के अनुसार दुकान मालिक विदेश में है। जिसके आने के बाद ही  चोरी का पता चल सकेगा।

पुलिस मामले में सीसीटवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं प्रभावित के दोस्तों व का कहना है कि दुकान में सौ से सवा सौ के बीच मोबाइल फोन थे। कम से कम पांच लाख की चोरी को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कर्मियों से भी पूछताछ हो रही है।

कथेड़ बाईपास के मैगा बाजार में चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़े हैं। हालांकि यहां कोई कीमती सामान चोरी होने की सूचना नहीं है। लेकिन तीनों दुकानों के गल्लों में पड़ी करीब 11 हजार की राशी पर हाथ साफ हो गया है। यह मार्केट एनएच शिमला हाईवे पर है।

लिहाजा सुरक्षा की दृष्टि से यहां गश्त भी मालरोड की तरह काफी गश्त रहती है। दुकानों के ताले टूटे होने की सूचना पुलिस को प्रभावितों ने ही दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं कारोबारियों  और कर्मियों से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। यह दुकानें थोक और परचून की स्थानीय कारोबारियों की ही बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें