फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस नामी कंपनी पर ठोकी जाएगी 44 करोड़ की पेनल्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने बागा बलग सीमेंट प्लांट में क्षमता से अधिक उत्पादन के केस में जेपी कंपनी को पेनल्टी ठोकने की तैयारी पूरी कर ली है। कंपनी को पहले जारी हुए नोटिस के जवाब का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


जवाब यदि संतोषजनक नहीं पाया गया तो पेनल्टी की वसूली कंपनी से होगी। उद्योग महकमे के निर्देश पर खनन विभाग ने करीब 44 करोड़ पेनल्टी की रिपोर्ट तैयार की है।

ये पता चलने पर कि जेपी कंपनी के सीमेंट प्लांट में क्षमता से अधिक उत्पादन हो रहा है, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उद्योग निदेशक राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी दे रखा है नोटिस

कमेटी ने इस बात की पुष्टि की कि बागा बलग का सीमेंट प्लांट 2.05 मीलियन टन पर एनल (एमटीपीए) के बजाय 3.50 एमटीपीए पर चलाया जा रहा है। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और उद्योग विभाग ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

इसका जवाब अभी कंपनी को देना है। कंपनी ने चूंकि क्षमता बढ़ाने के लिए खनन ज्यादा किया, इसलिए सरकार ने खनन विभाग को इस क्षति का आकलन करने को कहा था।

उद्योग निदेशक राजेंद्र सिंह बताते हैं कि खनन विभाग की रिपोर्ट लगभग तैयार है। हम कंपनी की ओर से नोटिस के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही पेनल्टी की वसूली पर फैसला होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें