फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से 3.50 करोड़ की धोखाधड़ी, 4 लोगों के खिलाफ केस

Wed, 19 Apr 2017 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर के पीएनबी बैंक में कारोबार के नाम बनाई गई लिमिट डकारने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपियों ने सॉफ्ट ड्रिंक के कारोबार के नाम पर पंजाब नेशनल बैंक पालमपुर में 3.50 करोड़ रुपये की लिमिट वर्ष 2014 में बनाई थी, इसका सारा पैसा डकारने के बाद आरोपियों ने लेन-देन बंद कर दिया।
विज्ञापन


अपना पैसा न आता देख बैंक प्रबंधन ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। बैंक से धोखाधड़ी के आरोपियों में 2 लोग पंजाब निवासी हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीएनबी पालमपुर में 4 लोगों ने कारोबार के लिए वर्ष 2014 में उक्त लिमिट बनाई थी। एक साल तक बैंक से लेनदेन करने के बाद आरोपियों ने पैसा भरना बंद कर दिया, वहीं, बैंक में बनाई सारी लिमिट निकाल ली।

सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी पेप्सी का कारोबार करने के लिए पीएनबी में लिमिट बनाने को आवेदन किया था। बैंक ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर लिमिट बना दी। आरोपियों ने बैंक प्रबंधन को किए आवेदन में बताया कि वे पेप्सी कंपनी के उत्पाद बेचने का कारोबार करना चाहते हैं और पहले भी योल के पास तंगरोटी में अन्य कोल्ड ड्रिंक्स छोटे दुकानदारों को सप्लाई करते थे।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि वर्ष 2014 में आरोपियों ने बैंक में ढाई करोड़ रुपये की लिमिट बनाई जिस पर एक साल तक वे बैंक से लेनदेन करते रहे। इसके बाद एक करोड़ रुपये और बैंक से लिए। साढ़े 3 करोड़ रुपये लेने के बाद आरोपियों ने बैंक से लेनदेन बंद कर दिया और बैंक में बनाई लिमिट की सारी धनराशि भी निकाल ली।

यह देख बैंक ने कार्रवाई शुरू की, फिर भी पैसे वापस नहीं मिले। इस पर बैंक ने चारों आरोपियों महेश पाल अग्निहोत्री निवासी नवांशहर पंजाब, मुख्तयार सिंह निवासी अमृतसर, संजीव वालिया निवासी अप्पर तंगरोटी और सुरेश कुमार निवासी सरकाघाट, मंडी के

खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसएचओ पालमपुर गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ बैंक प्रबंधन की शिकायत पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें