फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्की ड्रॉ के नाम पर दर्जनों लोगों के हड़प लिए 28 लाख, कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 06 Aug 2019 11:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटखाई (शिमला)
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिमला के कोटखाई में लॉटरी के नाम पर दर्जनों लोगों से करीब 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। जिस एजेंट के माध्यम से लोगों ने सोलन की कंपनी के खातों में पैसा जमा कराया था उसने कोटखाई थाने में ठगी का मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शिमला, सोलन और चंडीगढ़ के चार कंपनी संचालकों को नामजद किया है। पुलिस के अनुसार पांदली के विरेंद्र चौहान ने बताया कि वह कोटखाई बाजार में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान चलाता है।

करीब दो साल पहले सोलन के शालाघाट की महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कोटली के प्रस्ताव पर उन्होंने लॉटरी के तहत लकी ड्रा योजना शुरू की। करीब 90 लोग हर माह 1300 रुपये जमा करवाते थे। लोगों से जमा करीब 28 लाख रुपये कंपनी के खाते में डाले गए।
विज्ञापन


शुरुआत में 19 लोगों को लकी ड्रा में निकला सामान दिया गया लेकिन करीब 71 लोगों को पैसा देने के बावजूद कुछ नहीं मिला जबकि सभी को कुछ न कुछ मिलना था। अब कंपनी इन्हें सामान देने से आनाकानी कर रही है और पैसा मांगने पर धमकियां मिल रही हैं। 

विरेंद्र चौहान की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी संचालक राजेश गुप्ता सेक्टर 40डी चंडीगढ़, अनिल जैन क्लासिक इंडस्ट्री एरिया फेज दो चंडीगढ़, हरपाल सिंह ठाकुर निवासी कांडा जिला शिमला और मुकेश गांव धनोट अर्की जिला सोलन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। कोटखाई के थाना प्रभारी संतोष कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें