मशोबरा में कार दुर्घटना में
युवक गंभीर रूप से जख्मी
डेढ़ सौ मीटर खाई में जा गिरी गाड़ी
पुलिस कर रही है दुर्घटना के कारणों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मशोबरा में एक कार हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नीरज शर्मा (26) सुन्नी के गुम्मा का रहने वाला है। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कार सड़क से करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार देररात नीरज शिमला से गुम्मा की तरफ जा रहा है। रात करीब दस बजे मशोबरा से चार किलोमीटर दूर तारापुर के पास सामने की तरफ से आ रही कार ने युवक की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसी बीच नीरज गाड़ी को काबू नहीं कर पाए और गाड़ी सड़क से बाहर हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकाला। इसी बीच पुलिस चौकी मशोबरा से भी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। डीएसपी पुलिस हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने हादसे की पुष्टि की है।