फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल को सौंपी डॉक्टर की नाक पर मुक्का मारने के मामले की रिपोर्ट

Sat, 27 Apr 2019 11:59 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जांच रिपोर्ट अस्पताल प्रबंधन को सौंप दी है। जांच कमेटी की रिपोर्ट पर अब कॉलेज प्राचार्य डॉ. रविचंद शर्मा विभागीय फैसला देंगे। हालांकि रिपोर्ट में कहा है कि मामला सुलझा लिया गया है। दोनों ही डॉक्टरों ने इस तरह की हरकत दोबारा न करने की बात कही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि वीरवार को आईजीएमसी के मेडिसिन वार्ड के ड्यूटी रूम में डॉक्टरों के बीच ड्यूटी को लेकर मारपीट हो गई थी। इसमें एक डॉक्टर ने दूसरे के नाक पर मुक्का दे मारा था। इस मारपीट के बाद विभागाध्यक्ष को जांच का जिम्मा सौंपा था। शुक्रवार को विभागाध्यक्ष और अन्य प्रोफेसर की अगुवाई में दोनों को बुलाकर दोनों के पक्ष सुने गए। इसमें डॉक्टरों ने जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर को कड़ी फटकार भी लगाई।

डॉक्टरों ने कड़े लहजे में कहा कि सीनियर के ड्यूटी को लेकर दिए निर्देशों का हर हाल में पालन करना होगा। सूत्रों के मुताबिक सीनियर डॉक्टर को भी उसके व्यवहार और मारपीट को लेकर कड़ी हिदायत दी है। जांच कमेटी ने कहा कि अस्पताल में आपसी मतभेदों की जगह मरीजों पर ध्यान रखना चाहिए। दोपहर बाद मेडिसिन विभाग की जांच कमेटी ने कॉलेज प्राचार्य को इसकी रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन


आईजीएमसी में यह हुआ था विवाद
आईजीएमसी में वीरवार को जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ड्यूटी के बाद लौट रहा था। वहीं जिस डॉक्टर की ड्यूटी थी वह बीमार हो गई थी। इसके बाद सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने जूनियर को उसकी जगह ड्यूटी देने को कहा। इस पर दोनों में बहस हो गई। इसके बाद सीनियर ने जूनियर की नाक पर मुक्का दे मारा। डॉक्टर को नाक पर चोट आई है। डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज करवा रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें