फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवान की जेब से उड़ा लिए साढे़ पैंतीस हजार

Sun, 26 Aug 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

ढली थाने से महज कुछ मीटर की दूरी पर डोरमैट्री में ठहरे बागवान के हजारों रुपये किसी ने उड़ा लिए। हालांकि बाद में इसी डोरमैट्री में ठहरे एक अन्य युवक से यह पैसे बरामद कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लेकिन कुछ देर के लिए यहां बागवानों में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन


युवक की शिकायत पर पुलिस ने थाना ढली में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक गत दिन रोहड़ू निवासी प्रदीप सुंटा कारोबारियों से सेब की पेमेंट लेने ढली सब्जी मंडी आया था।

देर शाम कारोबारी से सेब की पेमेंट लेने के बाद प्रदीप सब्जी मंडी के एक गेस्ट हाउस की डोरमैट्री में ठहर गया। इसमें प्रदीप के अलावा 16 अन्य लोग भी ठहरे हुए थे। अगले दिन सुबह जब प्रदीप ने जेब में पैसे चेक किए तो हैरान रह गया।
विज्ञापन


जेब में रखे साढ़े 35 हजार रुपये गायब थे। इसके बाद प्रदीप में इसकी सूचना पुलिस थाना सदर को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डोरमैट्री में ठहरे अन्य लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


इसके बाद चौपाल निवासी कंवर चौहान (22) पुलिस को सही तरह से जवाब नहीं दे पाया और हड़बड़ा गया। अकेले में पूछताछ करने पर युवक ने चोरी की बात कबूल कर ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें