फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू में हिंसा मामले की जांच को बनाई कमेटी

Mon, 25 Mar 2019 11:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। पोर्टरहिल में 24 मार्च को सुबह छह बजे दो छात्र गुटों के बीच हुई हिंसा और विवि के मौजूदा घटनाक्रम की जांच के लिए कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने सोमवार को जांच समिति का गठन किया। प्रति कुलपति की अध्यक्षता में बनाई सात सदस्यीय कमेटी 27 मार्च शाम तक पूरे प्रकरण की छानबीन कर अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी।
समिति में विवि के मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चौहान को समन्वयक बनाया है। समिति में कुलसचिव घनश्याम चंद, डीएसडब्लू प्रो. कमलजीत सिंह, चीफ वार्डन प्रो. नैन सिंह, अधिष्ठाता योजना एवं शिक्षक मामले प्रो. एके भट्ट को सदस्य बनाया है। सोमवार को कैंपस पहुंचने के बाद कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने ताजा घटनाक्रम और हिंसा मामले पर विवि के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके अलावा जिला प्रशासन के साथ कैंपस, छात्रावासों सहित समरहिल क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम पर चरचा की। इस दौरान एसडीएम नीरज चांदला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीर ठाकुर मौजूद रहे। कुलपति ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद इसमें जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मुख्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि कैंपस में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले गुंडा तत्वों पर कड़ी नजर रखें। नियमित तौर पर छात्रावासों की चेकिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रावासों में न आने दें बाहरी तत्व
कुलपति ने चीफ वार्डन और सभी छात्रावासों के वार्डन के साथ अलग से बैठक कर आदेश दिए हैं कि वह छात्रावासों में बाहरी तत्वों को किसी सूरत में एंट्री न दें। कहा कि परिसर और छात्रावासों में बाहरी तत्वों की एंट्री बंद की जाएगी। किसी भी सूरत में छात्रावास में बाहरी तत्व प्रवेश न करें यह वार्डन और सुरक्षा अधिकारी सुनिश्चित करें। छात्रावासों में औचक निरीक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें