फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी पर लिखा था नशा करे बर्बाद, अंदर जो मिला वो चौंका देगा

Mon, 06 Feb 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दस लाख की चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह जिस सूमो गाड़ी में चरस छुपा कर ला रहा था, उस पर ‘नशा करे बर्बाद’ का स्लोगन भी लगा था। एनसीबी के अनुसार कुल बरामद चरस की मात्रा 17.4 किलोग्राम है। 
विज्ञापन


एक पूर्व सूचना पर एनसीबी ने शनिवार देर रात खरड़ के पास नाका लगाया था। पकड़े गए युवक की पहचान फारूक (23) के रूप में हुई है। वह हिमाचल प्रदेश के चंबा के खेड़ी गांव का रहने वाला है। एनसीबी के सुपरिंटेंडेंट कुलदीप शर्मा के अनुसार फारूक  पंजाब के लुधियाना में चरस की डिलीवरी देने जा रहा था।पकड़ी गई चरस की मार्केट में कीमत करीब दस लाख रुपये  है।
विज्ञापन

गाड़ी के स्पीकर डक्ट में छुपाई थी खेप

कुलदीप शर्मा के अनुसार गाड़ी की पिछली सीट के पीछे दोनों स्पीकर डक्ट में चरस की खेप छुपाई गई थी। जिस तरफ चरस छुपाई थी उसी तरह बाहर की ओर स्लोगन लिखा था-नशा करे बर्बाद। एनसीबी के अनुसार फरूक ने कबूल किया है कि वह दो साल से चरस तस्करी कर रहा था। उसने तस्करी की कमाई से दो साल में तीन गाड़ियां खरीद ली थीं। 

वह हर चक्कर में 15 किलो से ज्यादा चरस लाता था। दो साल में वह सात बार पंजाब के अलग-अलग शहरों में सप्लाई कर चुका है। एनसीबी का दावा है कि वह चंडीगढ़ की तरफ पहली बार आ रहा था। गाड़ी खराब होने की वजह से उसे चंडीगढ़ में स्पेयर पार्ट लेने थे। फारूक को सोमवार को मोहाली जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें