फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी ने जेल वार्डन का चबा डाला कान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैदी ने जेल वार्डर का चबा डाला कान
विज्ञापन

मुक्त कारागार जबली-बिलासपुर में तोड़फोड़ करने से रोकने पर किया हमला
हत्या मामले में सजा काट रहा है सरकाघाट का निवासी कैदी
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। मुक्त कारागार जबली-बिलासपुर में एक कैदी ने जेल वार्डर पर जानलेवा हमला कर उसका कान चबा डाला। तोड़फोड़ करने से रोकने पर हत्या मामले में सजा काट रहे कैदी ने एकाएक जेल वार्डर पर हमला कर दिया। इससे जेल वार्डर गंभीर रूप से घायल हो गया। जेल वार्डर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
सूचना मिलते ही तत्काल जेल प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कैदी के चंगुल से जेल वार्डर को छुड़ाया। जेल अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मुक्त कारागार जबली-बिलासपुर में विजय कुमार निवासी सरकाघाट धारा 302 के तहत कैद है। बताया जा रहा है कि यह कैदी अचानक ही हिंसक हो जाता है। जेल में यह कैदी अचानक तोड़फोड़ करने लग पड़ा। जब उसे रोकने के लिए जेल वार्डर ललित कुमार पहुंचे तो उसने जेल वार्डर पर हमला कर दिया। कैदी ने ललित कुमार का कान चबा डाला। इससे वार्डन गंभीर रूप से घायल हो गया। जेल वार्डन ललित कुमार के कान में गंभीर चोटें आई हैं। जेल वार्डर पर हमले की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन मौके पर पहुंचा और कैदी विजय कुमार के चुंगल से जेल वार्डर को छुड़ाया। हमले की शिकायत जेल अधीक्षक बैंसू राम ने पुलिस थाना सदर को दे दी है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि जेल अधीक्षक की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस थाना सदर में कैदी विजय कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 व 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें