शहर से लापता नाबालिग को पुलिस ने ढूंढ लिया है। पुलिस ने नाबालिग को हरिद्वार से तलाश किया है। सोमवार शाम पुलिस नाबालिग को शिमला लेकर आई। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह नाबालिग 26 जून को संदेहास्पद परिस्थितियों में लापता हो गई।
नाबालिग घर से स्कूल के लिए निकली थी और शाम तक वापस नहीं पहुंची। देर शाम तक जब नाबालिग घर नहीं पहुंची तो परिजनों को इसकी चिंता होनी लग गई। इस बीच परिजनों ने काफी जगह इसे ढूंढा लेकिन कोई पता नहीं चला। आखिर में परिजनों ने सदर पुलिस को इसकी गुमशुदगी की शिकायत दी। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि लापता नाबालिग को तलाश लिया है।