फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से सड़क से बाहर लटकी निगम की बस

Fri, 16 Nov 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कठियाना से शिमला की ओर आ रही एचआरटीसी बस को वीरवार सुबह हीरानगर के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क से बाहर लटक गई। बस के पिछले टायर पैरापिट में अटक गए। सड़क किनारे पेड़ न होते तो हादसा बड़ा हो सकता था। दुर्घटना में आठ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बस में चालक-परिचालक सहित 39 यात्री सवार थे।

विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला है कि शिमला से दाड़लाघाट की ओर जा रहा ट्रक सुबह करीब सवा आठ बजे हीरानगर के पास उतराई में ब्रेक लगाते ही स्किड होकर ऊपर की ओर आ रही एचआरटीसी बस से टकरा गया। टक्कर के बाद बस सड़क से बाहर लटक गई। कड़ी मशक्कत के बाद सवारियों को बस से बाहर उतरा जा सका। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी घटना की सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

विज्ञापन

ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर

हादसे में चालक परिचालक समेत आठ लोगों को चोटें आईं हैं। सभी को इलाज के लिए जोनल अस्पताल डीडीयू पहुंचाया गया। हालांकि किसी भी सवारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। एक महिला को माथे में चोट आई है जबकि अन्य सवारियों को सामान्य खरोंचे लगी हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

चढ़ाई में आ रही बस को ट्रक द्वारा टक्कर मारने से हादसा पेश आया है। बस के चालक परिचालक और सभी यात्री सकुशल हैं। बस को घटना स्थल से निकाल दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की एफआईआर दर्ज करवाई गई है।- देवासेन नेगी, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें