फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में बस चलाते पकड़ा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में एक निजी स्कूल बस को चालक शराब के नशे में चलाता हुआ पाया गया। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब बस मनाली में एक कार से टकरा गई। हालांकि हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन गाड़ी को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी और बस को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मनाली में एक निजी स्कूल की बस जब बच्चों को लेने लिए जा रही थी तो इस दौरान मनाली में एक अन्य वाहन से उसकी टक्कर हो गई। इससे कार को नुकसान हुआ है। इसकी सूचना मनाली थाना को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की। इसके बाद पुलिस ने बस चालक का अस्पताल में मेडिकल करवाया, जहां उसके शराब के नशे में होने की बात सामने आई। अब मनाली पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरा करने में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि एक और प्रदेश में लगातार बस हादसे हो रहे हैं, तो दूसरी ओर चालक इनसे सबक नहीं ले रहे। सोमवार सुबह ही शिमला में एक स्कूल बस हादसे से प्रदेशवासी सहमे हुए हैं तो वहीं स्कूल चालक शराब के नशे में बसों को चलाकर बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि मामला सोमवार सुबह का है। एक निजी स्कूल की बस का चालक शराब के नशे में बस को चला रहा था। उन्होंने कहा पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें