फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात पुलिस ने पांच किलो अफीम स हित नशा तस्कर किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 5 किलोग्राम अफीम सहित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अवनीत गिरी उर्फ धनिया पुत्र देव गिरी निवासी न्यू कंपनी बाग टिबा रोड जिला लुधियाना के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डीसीपी गुरमीत सिंह व एडीसीपी परमिन्द्र सिंह भंडाल ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी हरमिंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोप अवनीत गिरी उर्फ धनिया एक ट्रक में नशे की खेप लेकर आ रहा है। इस पर जालंधर कैंट पुलिस के साथ संयुक्त टीम बना कर सीआईए स्टाफ ने जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी के दौरान 5 किलो अफीम बरामद की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी अवनीत गिरी ने बताया कि वह राजस्थान से अफीम खरीद कर दोगुना दाम में पंजाब में सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड हासिल करेगी, ताकि उससे पूछताछ की जा सके। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें