फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छैला हादसा: शादी में मिलने को कहा था, थोड़ी बाद मिली मौत की खबर

Fri, 12 Oct 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों के साथ रिश्तेदार की शादी में जा रहे कई लोगों की खुशियां चंद मिनटों में मातम में बदल गईं। शादी के लिए शिमला से कोटखाई रवाना होने वालों में कसुम्पटी के पार्षद राकेश चौहान भी शामिल थे। राकेश ने बताया कि ट्रेवलर में सवार ज्यादातर लोग कसुम्पटी के थे। बुधवार दोपहर बाद सभी शादी में जाने की तैयारियां कर रहे थे।

विज्ञापन


मंत्री के भाई नित्यानंद भारद्वाज ने उनसे भी ट्रैवलर में साथ चलने को कहा। लेकिन पार्षद ने कहा कि उन्हें रात को जल्दी वापस आना है। ऐसे में वह अपने दोस्त की कार में सवार हो गए। शाम करीब चार बजे सभी कोटखाई के लिए रवाना हुए। राकेश चौहान ने बताया कि छैला तक कार ट्रैवलर के आगे चल रही थी।

सभी छैला में रुके। यहां से चडयाना गांव का सफर करीब 25 मिनट का था। पार्षद ने फिर नित्यानंद भारद्वाज से बात की। भारद्वाज ने कहा कि अब रास्ते में नहीं रुकना। सब शादी में ही मिलेंगे। पार्षद दोस्त की कार में ट्रैवलर के आगे चल दिए। इसी बीच छैला से कुछ ही दूरी पर ट्रेवलर हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन


पार्षद को इसकी सूचना नहीं मिली और वह शादी में पहुंच गए। शादी में पहुंचने के बाद भी पार्षद ने भारद्वाज को फोन किया लेकिन किसी ने नहीं उठाया। थोड़ी ही देर बाद गाना बजाना कम हो गया। लोगों ने बताया कि शिमला से आ रही एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

जैसे ही पता चला कि ट्रेवलर गिरी है तो पार्षद दोस्त के साथ तुरंत छैला की ओर रवाना हुए। लेकिन तब तक घायलों को ठियोग रवाना कर दिया था। ठियोग अस्पताल पहुंचे और इसके बाद गंभीर रूप से घायल लोगों के साथ आईजीएमसी आ गए। पार्षद ने कहा कि यह दर्दनाक हादसा है।

हादसे पर खेद जताते हुए पार्षद का कहना है कि चंद मिनट पहले तक उनकी भारद्वाज और बाकी दोस्तों से बात हो रही थी। लेकिन अचानक हादसे ने सब छीन लिया। उधर, कनलोग में वीरवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे नित्यानंद भारद्वाज का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर आम जनता के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाव भीनी विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें