फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी पांच गाड़ियों को टक्कर मारकर चालक फरार

Fri, 16 Nov 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थाना न्यू शिमला के तहत बुधवार की आधी रात को एक सिरफिरा पांच गाड़ियों को टक्कर मारकर फरार हो गया। आरोपी की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी की शिनाख्त करने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जुन्गा फोरेंसिक लैब को भेज दी है। पुलिस थाना न्यू शिमला में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक अज्ञात स्विफ्ट डिजायर बीसीएस से न्यू शिमला की तरफ जा रही थी। कुछ समय बाद आरोपी फेेस-2 के पास पहुंचा और सड़क के किनारे खड़ी पांच गाड़ियों को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया।

आरोपी ने सबसे पहले बीसीएस के रहने वाले विजय परमार की गाड़ी (एचपी 63ए-1971) को टक्कर मारी। इसके बाद हरि कृष्ण (एचपी63- 9023), अनिल कुमार (एचपी 40 सी-5413), जिया लाल (एचपी06-0678) और एचपी 03-0424 गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। शिकायतकर्ता विनय परमार ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


वीरवार को पुलिस ने स्टेट बैंक, महिला पुलिस थाना और माहुंनाग के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी की शिनाख्त की। लेकिन आरोपी का पता लगाने नहीं लगा पाई। फोरेंसिक लैब से फुटेज की रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपी की गाड़ी की पहचान की जाएगी।

डीएसपी पुलिस हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि न्यू शिमला में पांच गाड़ियों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी की शिनाख्त की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें