फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामा मस्जिद के कमरे का ताला तोड़ कर लिया कब्जा

Sat, 09 Feb 2019 11:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मिडल बाजार स्थित जामा मस्जिद के एक कमरे का किसी ने ताला तोड़ दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वीरवार को एक व्यक्ति ने मस्जिद का ताला तोड़ दिया और कमरे पर कब्जा कर लिया। कुछ दिन पहले तहसीलदार शहरी ने इस कमरे में ताला लगाया था। शुक्रवार को जामा मस्जिद के इमाम ने एसपी को

विज्ञापन


शिकायत कर बताया कि कुछ लोगों ने यह ताला तोड़ दिया है। गौरतलब है कि कुछ लोगों ने कमरे में अपना सामान अवैध रूप से रखा हुआ था। इसे प्रशासन ने हटाकर कमरे पर ताला लगा दिया था।

शिकायतकर्ता ने एसपी का दिए शिकायतपत्र में कहा कि 16 जनवरी को तहसीलदार शहरी ने मस्जिद के एक कमरे को ताला लगाया था। इस दौरान उनके साथ पुलिस और वक्फ बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


लेकिन आरोपी ने कानून की प्रक्रिया का उल्लंघन करते हुए अब मस्जिद के कमरे का ताला तोड़ दिया है। कमरे पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। शिकायतकर्ता इस्लामुदीन इमाम ने एसपी से मांग की कि इस बारे में जल्द कानूनी कार्यवाही अमल में लाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें