फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुुमो पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले की जांच मांगी

Mon, 08 Oct 2018 07:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री को बदनाम करने के लिए सुनियोजित तरीके से दीवार पर उनके खिलाफ अपशब्द लिखे जा रहे हैं। भाजयुमो अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि ठोडो मैदान और पुराने उपायुक्त कार्यालय के समीप दीवार पर यह अपशब्द लिखे थे। इन्हें भाजयुमो ने नगर परिषद कर्मचारियों की मदद से मिटा दिया है। उन्होंने कहा कि अपशब्द लिखने वाले की मंशा प्रधानमंत्री को बदनाम करने की है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक मुधसूदन शर्मा से आह्वान किया कि पुलिस इस पूरे षड्यंत्र में शामिल आरोपियों की जल्द से जल्द शिनाख्त करे और उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाए।

विज्ञापन


नाहन में दीवार पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द लिखने का मामला पहली बार सामने आया था। जिसमें युकां नेता को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद अब अलग-अलग जगहों से दीवार पर अपशब्द लिखने के मामले उजागर होने लगे हैं। इस मौके पर सुमित कश्यप, नरेंद्र मेहता, बिंदरू ठाकुर, अनुपम रत्न, सोनी व अभिषेक मौजूद रहे।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश : एसपी
पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द लिखने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जैसे ही आरोपी पहचाने जाएंगे उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कदम उठा रही है।
विज्ञापन


गिरफ्तारी न हुई तो आंदोलन करेंगे : मुकेश शर्मा
भाजयुमो मंडलाध्यक्ष मुकेश शर्मा का कहना है कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपी पकड़े नहीं गए तो भाजयुमो कड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने के लिए शरारती तत्व प्रयास कर रहे हैं। लेकिन भाजयुमो उन्हें कामयाब नहीं होने देगा यदि ऐसे तत्वों की गिरफ्तारी जल्द न हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें