राजधानी के गेयटी थियेटर में इन दिनों चल रहे मैजिक शो करने आए जूनियर जादूगर सम्राट के साथ शुक्रवार रात को तीन लोगों ने मारपीट की। इस पर जूनियर जादूगर सम्राट मोती लाल शर्मा (राजस्थान) ने लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी में तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
मारपीट में जबड़े पर चोटें बताई जा रही हैं। झगड़ा लक्कड़ बाजार चौकी के समीप एक निजी होटल में हुआ बताया जा रहा है। चौकी पुलिस ने शिकायत आने पर शिकायतकर्ता का मेडिकल करवा दिया है।