फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में प्रताड़ना से तंग 10वीं के छात्र ने लगाया फंदा, परिजनों ने किया चक्का जाम

Mon, 06 Jun 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
विज्ञापन
गुस्साए गांववालों व मृतक के रिश्तेदारों ने छात्र के शव के साथ जैदेवी में चक्का जाम कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साथी छात्रों की प्रताड़ना से तंग आकर 15 साल के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है। यहां उपमंडल के जैदेवी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पढने वाले छात्र ने वीरवार दोपहर बाद घर पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


जब छात्र की बहन शाम करीब तीन बजे स्कूल से घर पर पहुंची तो उसने भाई को फंदे से लटके पाया। उसने शोर मचा कर लोगों को मौके पर बुलाया। बाद में सूचना मिलने पर पंचायत प्रधान ने इस घटनाक्रम की जानकारी बीएसएल थाना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। बाद में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मगर गुस्साए गांववालों व मृतक के रिश्तेदारों ने छात्र के शव के साथ जैदेवी में चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन

स्कूल में क्लासमेट करते थे पिटाई, तनाव में था छात्र

परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र को स्कूल के ही कुछ साथी छात्रों ने परेशान कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र को स्कूल के ही कुछ साथी छात्रों ने परेशान कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। ये छात्र लंबे समय से उसके साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

चक्का जाम होने पर पुलिस ने जैदेवी पहुंच को परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिला कर रास्ता खुलवाया। पुलिस के अनुसार स्यांजी निवासी गुलाबा राम(15) पुत्र रेलू राम निवासी स्यांजी सीसे स्कूल जय देवी में दसवीं कक्षा में पढ़ता था।

परिजनों के अनुसार उसके स्कूल के कुछ छात्र उसे लगातार परेशान करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। जिसके कारण वह मानसिक तनाव में रहता था। कुछ दिन पहले छात्रों में एक बार फिर से झगड़ा हुआ था। जिसे स्कूल प्रबंधन ने आपसे में बैठा कर दोनों पक्षों में सुलह करवा दी थी।
विज्ञापन

घर पर था अकेला, लगा लिया फंदा

वीरवार दोपहर गुलाबा राम घर पर अकेला था। इसी दौरान उसने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। - फोटो : Demo pic
वीरवार दोपहर गुलाबा राम घर पर अकेला था। इसी दौरान उसने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। जब उसकी बहन स्कूल से वापिस लौटी तो उसने अंदर भाई को पंखे के साथ लटका पाया। जिस पर उसने शोर मचा कर लोगों को इसकी सूचना दी।

पड़ोसियों ने पंचायत प्रधान शोबा राम को फोन पर सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। शोबा राम ने पुलिस को फोन कर इस बारे में सूचना दी। जिस पर बीएसएल पुलिस का दल मौके पर पहुंचा तथा उसने शव को कब्जे में ले लिया।

डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। उन्होंने बताया मृतक का कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें