फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के सुन्नी में 10वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 31 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के सुन्नी में एक लड़की ने घर पर पंखे के हुक से चुन्नी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। लड़की की पहचान तमन्ना (15) के तौर पर हुई है। वह सुन्नी स्कूल में दसवीं कक्षा में पड़ती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुन्नी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम युवती और उसकी बड़ी बहन घर पर अकेली थीं।

युवती के पिता सुभाष सुन्नी में अपनी दुकान करते हैं। शाम करीब छह बजे युवती और उसकी बहन अलग-अलग कमरों में थीं। जब लड़की की बड़ी बहन उसके कमरे की तरफ गई तो कमरे का दरवाजा बंद था। काफी देर खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन


उसकी बहन ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। पिता ने खिड़की का शीशा तोड़ा और कमरे में दाखिल हुए। अंदर देखा तो लड़की पंखे के हुक में चुन्नी का फंदा लगाकर लटकी हुई थी। वह उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें