फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ में डाकघर के बचत खाते से उड़ा लिए 1.80 लाख

Wed, 08 Jan 2020 08:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

डाकघर में जमा एक लाख 80 हजार रुपये की राशि को धोखाधड़ी से निकालने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने नालागढ़ थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें उसने अज्ञात व्यक्ति पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। पीड़ित डॉ. दलीप कुमार ने बताया कि उसने डाकघर में बचत खाता चलाया है। इसमें एक लाख 80 हजार 407 रुपये जमा थे।

विज्ञापन

 

इस रकम को किसी ने धोखे से निकाल लिया है। इस बात का जब पीड़ित को पता चला तो उसने इस संबंध में पुलिस थाना नालागढ़ में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। डॉ. दलीप कुमार ने कहा कि इसका डाकघर में बचत खाता खोला हुआ है और खाते में देखा तो इसमें से किसी अज्ञात व्यक्ति ने खाते से राशि निकाल ली है।


उधर, एएसपी एनके शर्मा ने बताया  कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पूरी होने के बाद जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में डाकघर कर्मचारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें