फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल बिगड़ने से पहले ही पुलिस ने दूसरे थानों से बुला लिए जवान

विज्ञापन
घुमारवीं में थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए गुस्साए लोग। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। शहर में सब्जी दुकानदार से हुई मारपीट के मामले में पुलिस बेहद सतर्कता से काम ले रही है। मामले के तूल पकड़ने के बाद शुक्रवार को घुमारवीं थाना पुलिस ने आसपास के थाने से पुलिस बल बुला लिया। लोगों में आक्रोश और न भड़क जाए इसके लिए पुलिस को बाजार में पेट्रोलिंग करनी पड़ी। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी गई। बता दें कि दें नागरिकता संशोधन एक्ट और एनआरसी को लेकर देश में चल रहे विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने निगरानी और बढ़ा दी है। उधर, एसडीएम को ज्ञापन देकर सब्जी दुकानदार के साथ मारपीट करने वालों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया गया है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हैं।
विज्ञापन


आरोपियों को न पकड़ने पर फूटा गुस्सा
बुधवार को स्थानीय सब्जी विक्रेता के साथ और बाहरी राज्य के लोगों द्वारा मारपीट करने के बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिससे स्थानीय लोगों में उबाल आ गया। घुमारवीं में बाहरी लोगों के खिलाफ कुछ संगठन प्रदर्शन में उतर आए। आरोपियों को न पकड़ पाने को लेकर पुलिस थाने के बाहर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के प्रदेशाध्यक्ष कमल गौतम, नगर परिषद के पार्षद श्याम शर्मा, संजय पटियाल, राकेश महाजन, अश्विनी कुमार, नीरज जसवाल, भाग सिंह संख्यान, जिला बजरंग दल सह संयोजक नरेश कुमार, बिहारी लाल शर्मा, बीएस चंदेल, घुमारवीं नगर बजरंग दल अध्यक्ष लकी शर्मा, नगर मंत्री प्रवीण धीमान, लकी चंदेल और कमल महाजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें