शिमला। प्रदेश सीआईडी ने बुधवार को 22 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर सीआईडी के हवाले कर दिया है।
पकड़ा गया आरोपी मेहुल शर्मा छोटा शिमला में किराये पर रहता था। बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना के बाद सीआईडी की टीम ने दिल्ली से आने वाली बसों की पड़ताल शुरू की। इस दौरान दिल्ली से आ रही वॉल्वो बस की तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अधिकारियों ने 22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पूछताछ में पता चला है कि वह दिल्ली से चिट्टा लाकर खुद तो इस्तेमाल करता ही था। साथ ही अपने साथियों और उनके माध्यम से अन्य लोगों को भी महंगे दाम पर बेचने का काम करता था। फिलहाल जांच अधिकारी उसकी निशानदेही पर दिल्ली में चिट्टा बेचने वालों की तलाश में जुटी हुई है।