शिमला। राजधानी के एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा पर युवक ने बोतल से हमला कर दिया। हमले से छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में उपचार चल रहा है। यही नहीं, छात्रा ने युवक पर जबरदस्ती करने का भी आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
घटना शहर के एक सरकारी स्कूल की है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह स्कूल गई थी। वह स्कूल के बाथरूम गई तो युवक ने उसके सिर पर कांच की बोतल दे मारी। हमले से छात्रा को चोटें आई और अस्पताल में उपचार चल रहा है। इधर, डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।