फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धवन ने क्रिकेट के जरिये दिया स्वच्छता का संदेश

Tue, 16 Feb 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिसेफ ने आईसीसी और बीसीसीआई के सहयोग से धर्मशाला में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट के जरिये स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम लांच किया। स्वच्छ टीम कार्यक्रम नामक इस अभियान का शुभारंभ करने हिमाचल के क्रिकेटर एवं भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बन चुके ऋषि धवन पहुंचे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में खुले में शौच के दुष्प्रभावों और शौचालयों के प्रयोग पर जोर दिया गया। स्वच्छता का संदेश लेकर यूनिसेफ की टीम टी-20 वर्ल्ड कप मेजबान शहरों में जा रही है। इसी चरण में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में यूनिसेफ ने क्रिकेट को आधार बनाकर स्वच्छ टीम कार्यक्रम लांच किया।

टीम धर्मशाला के बाद भारत के अन्य शहरों में भी इस अभियान को चलाएगी। क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में आईसीसी, बीसीसीआई और यूनिसेफ के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने स्वच्छता को लेकर जागरूक भी किया। यूनिसेफ के कम्यूनिकेशन अधिकारी इदरीस अहमद ने बताया कि देश में लगभग आधे से ज्यादा आबादी अभी भी शौचालयों के प्रयोग से वंचित है।
विज्ञापन


इसके चलते ही डायरिया और दूसरे जानलेवा रोगों से हर साल लाखों बच्चे और लोग बीमारी की चपेट में आते हैं। स्वच्छ टीम कार्यक्रम को दिल्ली में सचिन तेंदुलकर ने यूनिसेफ के कार्यक्रम में लांच किया था। अब विभिन्न टी-20 क्रिकेट मेजबान शहरों में क्रिकेट सितारे इस कार्यक्रम को प्रमोट करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें