फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर ऋषि धवन को खूब भाती हैं यहां की वादियां

Sun, 17 Jul 2016 11:57 AM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली पहुंचे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऋषि धवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऋषि धवन को यहां की मनोरम वादियां खूब भाती हैं। धवन कहते हैं कि विदेश में जाकर भी वे यहां की खूबसूरती को कभी नहीं भूलते। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऋषि धवन ने कहा कि क्रिकेट में हमेशा इंप्रूवमेंट की जरूरत होती है।
विज्ञापन


जिम्बाब्वे दौरे के बाद थकान मिटाने के लिए इन दिनों ऋषि धवन विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में आए हैं। वह यहां ही हसीन वादियों में परिजनों के साथ समय बिता रहे हैं। ऋषि धवन मंडी शहर से संबंध रखते हैं।

‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में ऋषि धवन ने कहा कि क्रिकेट जगत में हमेशा सुधार की आवश्यकता रहती है। जिम्बाब्वे दौरे के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सीनियर्स के साथ अच्छा माहौल रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बोले, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का खूब सपोर्ट मिला

मनाली पहुंचे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऋषि धवन - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का खूब सपोर्ट मिला। सीनियर्स से खेल में सुधार को कई टिप्स भी मिले। कहा कि वह टीम के लिए हमेशा अपना बेस्ट करने की कोशिश करते हैं। इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। टीम इंडिया के साथ हर एक अनुभव यादगार है।

मनाली की हसीन वादियों में इन दिनों में सैर-सपाटा कर रहे ऋषि का कहना है कि कुल्लू-मनाली की वादियां उन्हें खूब भाती हैं। हिमाचल की खूबसूरती देश-विदेश के लोगों को यहां खींच लाती है। उन्होंने कहा कि विदेश में जाकर भी हिमाचल की खूबसूरती को कभी नहीं भूलते। यही कारण है कि फुर्सत के कुछ पलों में मनाली की खूबसूरती उन्हें यहां खींच लाई है।

कल बंगलूरू के लिए होंगे रवाना
मनाली में फुर्सत के पलों को खूब मस्ती कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऋषि धवन सोमवार को बंगलूरू रवाना होंगे। ऋषि हिमाचल टीम की तरफ से टूर्नामेंट में भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें