फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: परिवार के साथ कोकसर पहुंचे क्रिकेटर मोहम्मद शमी, बर्फ पर लिखा अपना नाम

Fri, 03 Dec 2021 10:29 AM IST
Krishan Singh रतन कटोच, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि चंद्राघाटी की वादियां बहुत खूबसूरत हैं। उन्होंने अगले वर्ष मई महीने में दो दिन तक कोकसर में कैंपिंग साइट में आने का वादा किया है। 
विज्ञापन
कोकसर में क्रिकेटर मोहम्मद शमी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट की थकान मिटाने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अटल टनल के लिए दीदार के लिए पहुंचे हैं। उनके साथ परिवार भी है। टनल से होते हुए शमी कोकसर तक पहुंचे। कोकसर के युवाओं को जैसे ही उनके आगमन का पता चला तो उन्हें और उनके परिवार को बर्फीली वादी कोकसर से आठ किलोमीटर दूर ग्रांफू से आगे बाईपास सड़क तक पहुंचाया। 

विज्ञापन


यहां शमी सहित परिवार वालों ने कुछ पल बर्फ के बीच समय बिताया। स्थानीय निवासी राजीव मिरुपा ने बताया कि मोहम्मद शमी के साथ उनकी माता, भाई, भाभी और उनकी बेटी आईराह शमी और अन्य रिश्तेदार भी बर्फ देखने पहुंचे। शमी ने कहा कि चंद्राघाटी की वादियां बहुत खूबसूरत हैं।

उन्होंने अगले वर्ष मई महीने में दो दिन तक कोकसर में कैंपिंग साइट में आने का वादा किया है। शमी ने इस बीच कोकसर से चार किलोमीटर दूर धारा वाटरफॉल पर रुककर युवाओं के साथ फोटो लिए। उसके बाद बर्फ पर उन्होंने मोहम्मद शमी भी लिखा। ग्रांफू से आगे बाईपास पहुंचकर शमी के परिवार वालों ने बर्फ का दीदार किया और मनाली लौटे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें