फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: अब रॉयल चैलेंजर बंगलूरू से खेलेंगे हिमाचल के मयंक डागर

Sun, 26 Nov 2023 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

मयंक डागर को आरसीबी ने हैदराबाद की मौजूदा फीस में ही लिया है। पिछले सीजन में हैदराबाद ने मयंक डागर को 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
मयंक डागर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम के आल राउंडर मयंक डागर आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर बंगलूरू से खेलते हुए नजर आएंगे। रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और सनराइजर्स हैदराबाद ने खिलाड़ियों की अदला-बदली की। ऑलराउंडर शाहबाज अहमद सनराइजर्स हैदराबाद चले गए उनकी जगह आरसीबी ने ऑलराउंडर मयंक डागर को लिया है।

विज्ञापन


मयंक डागर को आरसीबी ने हैदराबाद की मौजूदा फीस में ही लिया है। पिछले सीजन में हैदराबाद ने मयंक डागर को 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा था। दाएं हाथ के आल राउंडर मयंक पहले किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा रह भी चुके है। 2023 के आईपीएल सीज़न में उन्होंने सिर्फ तीन ही मैच खेले और एक विकेट हासिल किया था।

घरेलू क्रिकेट सीजन में मयंक डागर ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए अहम योगदान दिया है। गेंदबाजी से भी वे टीम को बढ़त दिलाने का काम करते हैं। मयंक डागर 2016 में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय की टीम का हिस्सा रहे।
विज्ञापन


उन्होंने जुलाई 2018 में यो-यो फिटनेस टेस्ट में प्रभावशाली 19.3 स्कोर करके सुर्खियां बटोरीं थीं। इसके बाद से वे चयनकर्ताओं की नजर में आए। इसके अलावा राजस्थान रॉयल ने हिमाचल खिलाड़ी आकाश वशिष्ठ को रिलीज कर दिया है। अब वे फिर से आईपीएल ऑक्शन का हिस्सा होंगे।

महिला आईपीएल टीमों ने भी खिलाड़ियों को रिलीज किया है। गुजरात ने हिमाचल की सुषमा वर्मा को रिलीज किया है। वे भी दिसंबर में होने वाले वुमन आईपीएल ऑक्शन की हिस्सा होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें