फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket World Cup: दिल्ली से धर्मशाला के लिए हवाई यात्रा के किराये ने भरी 'उड़ान'

Thu, 29 Jun 2023 11:13 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

धर्मशाला में होने वाले इस महाकुंभ के पांच मैचों में हर कोई कमाई करना चाहता है। इसी कड़ी में दिल्ली से धर्मशाला आने वाले विमानन कंपनियों ने अभी से ही अक्तूबर माह के किराये में बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 क्रिकेट वर्ल्ड कप मैचों का शेड्यूल जारी हो चुका है। इस दौरान एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में को भी पांच मैच मिले हैं। धर्मशाला में होने वाले इस महाकुंभ के पांच मैचों में हर कोई कमाई करना चाहता है। इसी कड़ी में दिल्ली से धर्मशाला आने वाले विमानन कंपनियों ने अभी से ही अक्तूबर माह के किराये में बढ़ोतरी कर दी है।

विज्ञापन


इस समय में पर्यटन सीजन चल रहा है। ऑनलाइन बुकिंग करने पर दिल्ली से धर्मशाला का हवाई किराया चार हजार से सात हजार रुपये तक है। लेकिन अक्तूबर माह को अकसर पर्यटन का ऑफ सीजन माना जाता है। इस दौरान दिल्ली से धर्मशाला आने वाली हवाई उड़ानों की संख्या में भी कम रहती है। इस मर्तबा धर्मशाला में वर्ल्ड कप के चलते अभी से ऑनलाइन बुकिंग करने पर किराये में बढ़ोतरी दिख रही है। यह किराया मैच के दिन सामान्य है, लेकिन मैच से एक दिन पहले इसमें काफी उछाल है।

वर्ल्ड कप के अधिकतर मैच दिन या दिन-रात को खेले जाने हैं। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को हर हालत में मैच से एक दिन पहले ही धर्मशाला पहुंचना होगा। इसके चलते मैच से एक दिन पहले के किराये में बढ़ोतरी दशाई जा रही है। हालांकि यह किराया 28 जून को दर्शाया जा रहा है, जबकि मैच आने तक इस किराये में बढ़ोतरी और कमी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच से एक दिन पहले कितना किराया
दिनांक         न्यूनतम  अधिकतम
06 अक्तूबर    4745     8788
09 अक्तूबर   4745      8211
16 अक्तूबर   4745     8211
21 अक्तूबर    6988    10,311
27 अक्तूबर    5114      9814
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें