फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs NZ: कीवियों की रणनीति पर भारी पड़े कंगारू, बनाए चार रिकॉर्ड, फिर परेशानी बनी खराब आउटफील्ड

Sat, 28 Oct 2023 10:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पछाड़ कर धर्मशाला में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। 
विज्ञापन
क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में शनिवार को हुए विश्वकप के पांचवें एवं आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने एकसाथ चार रिकॉर्ड बनाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पछाड़ कर धर्मशाला में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। 10 अक्तूबर को यहां इंग्लैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ 364 रन बनाए थे। शनिवार को कंगारूओं ने पहले खेलते हुए कीवियों के खिलाफ 388 रन जड़ दिए। इसी मैच में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों ने 175 रन की पारी खेली।

विज्ञापन


पहले विकट पर 175 रन की साझेदारी का यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने अपने नाम किया। इससे पहले यहां पहले विकेट पर 115 रन की साझेदारी इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान के बीच हुई थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से विश्वकप का पहला मैच खेलते हुए ट्रेविस हेड ने मलान का रिकॉर्ड तोड़ते हुए महज 59 गेंद पर सबसे तेज शतक जड़ दिया। इंग्लैंड के डेविड मलान ने 10 अक्तूबर को 91 गेंद पर शतक लगाया था। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल 104 मीटर लंबा छक्का लगाकर रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यहां पर भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 101 मीटर लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।  

फिर परेशानी बनी स्टेडियम की खराब आउटफील्ड
धर्मशाला। मैच में एचपीसीए स्टेडियम की खराब आउटफील्ड पर कई खिलाड़ी चोटिल होने से बचे। मैच के 19वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने न्यूजीलैंड के गेंदबाज रचिन की गेंद पर शॉट लगाया।  बाउंड्री की तरफ जा रही गेंद को रोकने के लिए जब डेरिल मिशेल ने छलांग लगाई तो उनका घुटना आउटफील्ड की रेत में घुस गया, ऐसे में वह चोटिल होने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


जब न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो 43वें ओवर में मिशेल मार्श सीमा रेखा की ओर जा रही गेंद को रोकने के प्रयास में खराब आउटफील्ड पर चोटिल होने से बाल-बाल बचे। मिशेल मार्श जब गेंद को रोकने के लिए आगे बढ़े तो उनका घुटना भी आउटफील्ड की रेत में धंस गया। वह मैदान पर औंधे मुंह गिर गए। गनीमत रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई। जहां पर उनका घुटना लगा वहां आउटफील्ड पर एक गड्ढा बन गया, जिसे बाद में वॉर्नर भरते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें