फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में चौके-छक्के लगाएंगे नेता और अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया हिट इंडिया अभियान के तहत राजधानी शिमला में नेता और अधिकारी भी क्रिकेट मैदान में चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे। 16 और 17 नवंबर को शिमला के बिशप कॉटन स्कूल के मैदान में प्रदेश स्पोर्ट्स एवं एंटी ड्रग्स एसोसिएशन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री, चेयरमैन और प्रेस एकादश के बीच मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

प्रदेश स्पोर्ट्स एवं एंटी ड्रग्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव तोमर ने वीरवार को शिमला में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के अभियान को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फिट हिमाचल ड्रग फ्री हिमाचल नारे के साथ पूरे प्रदेश को एक संदेश देने का प्रयास किया है। इसी कड़ी में क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। बताया कि प्रतियोगिता में तीन मैच खेले जाएंगे। 16 नवंबर को पहला मैच राज्यपाल एकादश तथा प्रेस एकादश के बीच खेला जाएगा। इसी दिन दूसरा मैच मुख्यमंत्री एकादश तथा चेयरमैन एकादश के बीच होगा। प्रतियोगिता के पहले मैच का उद्घाटन 16 नवंबर को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे जबकि प्रबंधन निदेशक सतलुज जल विद्युत निगम नंदलाल शर्मा विशेष अतिथि होंगे। दूसरे मैच का उद्घाटन 16 नवंबर को दोपहर एक बजे प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल करेंगे। फाइनल मैच 17 नवंबर को होगा। इसका शुभारंभ सुबह दस बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे जबकि शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज विशेष अतिथि होंगे। बताया प्रतियोगिता में रंगीन पोशाक में खेल खेला जाएगा। राज्यपाल एकादश को टीम न्यूजीलैंड, मुख्यमंत्री एकादश टीम इंडिया, प्रेस एकादश को टीम ऑस्ट्रेलिया और चेयरमैन एकादश को टीम इंग्लैंड जैसी डिजाइन की हुई पोशाक मुहैया करवाई जाएगी। मैच 20-20 ओवरों के होंगे। अंतरराष्ट्रीय अंपायर इसका संचालन करेंगे। प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी। प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष करण नंदा, सह सचिव आदित्य पूर्ण, कोषाध्यक्ष जगदीश शर्मा, प्रेस सचिव दिनेश शर्मा और सदस्य संजीव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें