फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मास्टर क्रिकेट लीग स्पर्धा में क्रेजी टीम बनीं चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमांशु परमार ने खेली 107 रनों की नाबाद, मास्टर स्ट्राइकर को फाइनल मैच में दी शिकस्त
विज्ञापन

क्राॅसर

राजेंद्र ठाकुर को मिला मैन ऑफ द टूर्नामेंट पुरस्कार
महापौर सुरेंद्र चौहान ने सम्मानित किए खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। भराड़ी में चल रही मास्टर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया। मास्टर स्ट्राइकर और क्रेजी मास्टर के बीच टॉस हुआ जिसमें मास्टर स्ट्राइकर ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 220 रनों का लक्ष्य दिया।

लक्की ने 23 गेंदों पर 66 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं मनीष ने 53 और सतीश ने 35 रन बनाए। क्रेजी मास्टर की टीम ने 17.4 ओवरों में चार विकेट खोकर 221 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से हिमांशु परमार ने नाबाद 107 रनों की पारी खेली। राजेंद्र ठाकुर और प्रदीप सावन ने 35-35 रनों का योगदान दिया। प्रतियोगिता में हिमांशु परमार को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की ट्राॅफी दी गई। मैन ऑफ द टूर्नामेंट की ट्राॅफी राजेंद्र ठाकुर को मिली। प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए महापौर सुरेंद्र चौहान ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। वहीं चिट्टे को लेकर अहम संदेश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता आने वाले समय में वार्ड स्तर पर भी करवाई जाएंगी। इससे युवाओं को नशे से दूर रखा जाएगा और उनका खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा। चिट्टे को लेकर पुलिस के साथ मिलकर कई अभियान चलाए जा रहे हैं। इन्हें निरंतर जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर आईजी कानून एवं व्यवस्था अभिषेक दुल्लर, पार्षद मीना चौहान, आलोक पठानिया, मास्टर क्रिकेट लीग एसोसिएशन के निदेशक नरवीर ठाकुर और प्रवक्ता सुदेश चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें