फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू-शिमला फोरलेन पर कुमारहट्टी फ्लाईओवर में दरारें, धंसने लगा एक हिस्सा

Mon, 25 Dec 2023 06:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

अभी फोरलेन का काम पूरा नहीं हुआ कि फ्लाईओवर में दरारें आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर फिर से सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
फ्लाईओवर के एक हिस्से को बैरिकेड लगाकर किया बंद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परवाणू-सोलन फोरलेन पर कुमारहट्टी फ्लाईओवर में दरारें आ गई हैं। इसके चलते एक हिस्सा धंसने लगा है। दबाव के कारण मिट्टी रोकने के लिए लगाई गईं प्लेटें बाहर निकल गई हैं। ये प्लेटें कभी भी सड़क पर गिरकर वाहन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। फोरलेन निर्माण कंपनी ने एहतियात के तौर पर फ्लाईओवर के एक हिस्से को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया है।

विज्ञापन


यदि समय पर ठोस कदम न उठाया तो कभी भी फ्लाईओवर का एक हिस्सा पूरी तरह धंस सकता है। इससे पहले भी फ्लाईओवर की प्लेटें बाहर निकल गई थीं। प्लेटें पेच लगा टिकाई गई थी, लेकिन अब फ्लाईओवर पर कालका की ओर जाने वाली लेन धंस रही है। अभी फोरलेन का काम पूरा नहीं हुआ कि फ्लाईओवर में दरारें आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर फिर से सवाल खड़ा हो गया है।

बता दें कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर बीते साल भी टनल की तरफ जाने वाली सड़क धंस गई थी। इसको ठीक करने में फोरलेन कंपनी ने करीब एक वर्ष का समय लगा दिया। बरसात में चक्कीमोड़ में पूरी सड़क ढह गई। करीब एक हफ्ते तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।
विज्ञापन


यहां अभी भी सड़क ठीक नहीं है। सनवारा टोल प्लाजा के समीप एक लेन पूरी तरह से धंसी हुई है। इसे ठीक नहीं किया गया है। अब कुमारहट्टी फ्लाईओवर में दरारें आने से एक और नई मुसीबत खड़ी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें